SINCE -2021
DEEPAM FOODS - A TRUSTED RICE MILL IN BIHAR

दीपम फूड्स – बिहार राज्य के शेखपुरा जिले में स्थित एक भरोसेमंद उसना चावल मील है  जिसकी स्थापना 2021 में हुई । 

लगभग 4 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह चावल मील  आधुनिक मशीनों एवं उन्नत तकनीकों  से युक्त है ।

 हमारा उद्देश्य ग्राहकों किसानो एवं  व्यापारियों तक शुद्ध, पारंपरिक ,देशी , प्राकृतिक और स्वादिष्ट उसना चावल पहुँचाना है।

हम ऐसे चावल उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं, जो स्वादिष्ट, पौष्टिक और घर के पारंपरिक स्वाद का एहसास कराता है ।

चावल के प्रकार - मुग्धा I उजला सीता I सोनम I रुपाली I

आप हमें सेवा का मौका दे , हम शिकायत का मौका नहीं देंगे I

भरोसेमंद चावल मील क्यों /Why a Trusted Rice Mill ?

deepam foods rice

दीपम फूड्स का चावल - प्राकृतिक, शुद्ध ,पारम्परिक और देशी स्वाद

स्वाद में सादगी, गुणवत्ता में भरोसा

  • दीपम फूड्स में हमारा प्रयास है कि आपको ऐसा चावल मिले, जिसमें चावल का प्राकृतिक स्वाद, खुशबू और शुद्धता बनी रहे।
  • बाजार में मिलने वाला बहुत अधिक सिल्की और चमकदार चावल देखने में आकर्षक हो सकता है,
  • लेकिन अधिक पॉलिश के कारण चावल का प्राकृतिक स्वाद और खुशबू प्रभावित हो सकती है।
  • इसके विपरीत, हमारा चावल अपनी प्राकृतिक पहचान और देसी स्वाद को बनाए रखता है।
  • इसलिए इसका रंग बाजार के अत्यधिक सिल्की चावल जैसा चमकदार नहीं, बल्कि इसका मुख्य गुण है शुद्धता और स्वाद।
  • हमारे चावल का स्वाद लेने वाले अनेक ग्राहक अब बाजार के सामान्य चावल की जगह दीपम फूड्स के चावल को अपनी पसंद बना रहे हैं।
  • ग्राहकों का यह अनुभव और किसानों का लगातार बढ़ता विश्वास ही हमारे लिए सबसे बड़ी पहचान है।
  • हर दिन बढ़ता विश्वास, हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
  • हमारा उद्देश्य केवल चावल बेचना नहीं, बल्कि किसानों और ग्राहकों के साथ लंबे समय का भरोसेमंद संबंध बनाना है।

बाजार का चावल- अधिक पॉलिश चमकदार/प्राकृतिक स्वाद में कमी

 दिखने में चमकदार,क्या स्वाद भी उतना ही अच्छा?

  • बाजार में मिलने वाला चावल अक्सर बहुत अधिक सिल्की और चमकदार दिखाई देता है।
  • चावल को अधिक चमकदार बनाने के लिए इसमें पानी डालकर इसकी पॉलिशिंग  की जाती है, जिससे उसकी प्राकृतिक पहचान और स्वाद पर असर पड़ता है।
  • पॉलिश/सिल्की किए हुए चावल लंबे समय तक सुरक्षित रखना अपेक्षाकृत कठिन होता है। विशेषकर गर्मी के मौसम में, तापमान अधिक होने के कारण चावल की ताजगी और गुणवत्ता जल्दी प्रभावित हो जाती है।
  • एक कहावत है — “जो दिखता है, वही बिकता है।” बात बिल्कुल सही है।
  • लेकिन चावल के मामले में केवल चमक देखकर उसकी गुणवत्ता और स्वाद का अंदाजा लगाना सही नहीं होता।
  • चावल जितना चमकदार दिखे, जरूरी नहीं कि उसका स्वाद भी उतना ही अच्छा हो।
  • हमारा मानना है कि अच्छे चावल की पहचान केवल उसकी चमक से नहीं, बल्कि उसके स्वाद, खुशबू और खाने के अनुभव से होती है ।
  • इसी सोच के साथ हम चावल की प्राकृतिक पहचान और देशी स्वाद को बनाए रखने पर ध्यान देते हैं।
Scroll to Top